Tuesday, September 4, 2007

सर्किट और मुन्नाभाई का अलग अंदाज

          सर्किट और मुन्नाभाई बहुत ही पक्के दोस्त हैं। संजय दत्त और अरशद वारसी द्वारा निभाए गए इन किरदारों को दर्शकों ने बेहद पसंद किया। दोनों की जोड़ी परदे पर खूब जमती है। सोचिए इनमें दुश्मनी हो जाए तो कैसा लगे?
‘धमाल’ में दोनों धमाल करते हुए नजर आएँगे, लेकिन कुछ अलग अंदाज में। संजय दत्त इसमें पुलिस ऑफिसर की भूमिका निभा रहे हैं और वे अरशद को पकड़ने के लिए उसका पीछा करेंगे। अरशद वारसी के मुताबिक उनकी जोड़ी दर्शकों का एक बार फिर मनोरंजन करने में कामयाब होगी।

(स्रोत - वेबदुनिया)

No comments: