Wednesday, August 8, 2007

डार्लिंग : जब डार्लिंग बन गई भूत - Yahoo! Hindi

 

- समय ताम्रकर

निर्माता : रामगोपाल वर्मा, भूषण कुमार
निर्देशक : रामगोपाल वर्मा
संगीत : हिमेश रेशमिया
कलाकार : फरदीन खान, ईशा देओल, ईशा कोप्पिकर
रामगोपाल वर्मा और फरदीन खान की पिछली कई फिल्में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाईं। इस समय दोनों को एक हिट फिल्म की सख्त जरूरत है। ‘प्यार तूने क्या किया’ और ‘जंगल’ जैसी फिल्मों के बाद ‘डार्लिंग' में दोनों फिर एक साथ आ रहे हैं।
आदित्य (फरदीन खान) एक शानदार जिंदगी जी रहा है। उसकी एक सुंदर बीवी (ईशा कोप्पिकर) है जो उसकी अच्छे से देखभाल करती है। ऑफिस में आदित्य की एक गर्लफ्रेंड (ईशा देओल) है, जिसके साथ उसके संबंध है।
आदित्य दोनों महिलाओं को बेवकूफ बनाकर अपनी चतुराई पर प्रसन्न होता रहता है। उसे अपनी जिंदगी में चारों ओर खुशियाँ दिखाई देती है।
कहा जाता है कि अच्छे दिन ज्यादा समय तक साथ नहीं रहते। आदित्य के साथ भी कुछ ऐसा ही होता है। एक दिन उसकी गर्लफ्रेंड बताती है कि वह उसके बच्चे की माँ बनने वाली है।
आदित्य उसे अपने वैवाहिक जिंदगी के बारे में बताता है और कहता है कि वह अपनी पत्नी को छोड़ नहीं सकता। इस बात को लेकर दोनों के बीच जमकर झगड़ा होता है। इस झगड़े के दौरान दुर्घटनावश आदित्य की गर्लफ्रेंड की मृत्यु हो जाती है।
घबराया हुआ आदित्य किसी तरह उसकी लाश को ठिकाने लगाता है। आदित्य सोचता है कि जो बुरा होना था वह हो चुका, लेकिन उसका खयाल गलत था। उसके और बुरे दिन आने वाले थे। उसकी गर्लफ्रेंड भूत के रूप में उसके जीवन में वापस आ गई और उसका एक ही मकसद है- आदित्य से बदला लेना।

(स्रोत - वेबदुनिया)

No comments: