Thursday, August 23, 2007

हे बेबी : हास्य से भरपूर

निर्माता : साजिद नाडियाडवाला
निर्देशक : साजिद खान
संगीत : शंकर-अहसान-लॉय
कलाकार : अक्षय कुमार, विद्या बालन, रितेश देशमुख, फरदीन खान, बोमन ईरानी
      

       ‘हे बेबी’ की कहानी तीन युवकों के इर्दगिर्द घूमती है। ये तीनों अविवाहित हैं और लड़कियों के पीछे भागना इनका मुख्य शौक है। अक्षय कुमार, फरदीन खान और रितेश देशमुख आस्ट्रेलिया के सिडनी शहर में रहते हैं।
अक्षय एक नाइट क्लब में काम करता है और वह कई लड़कियों का दोस्त रह चुका है। अक्षय को इस बात का तनाव रहता है कि दुनिया में ढेर सारी लड़कियाँ हैं और उसके पास बेहद कम समय है।
रितेश देशमुख छोटे बच्चों की बर्थ-डे पार्टी पर उनका मनोरंजन करता है। बच्चों का मनोरंजन करते हुए उसका सारा ध्यान उनकी मम्मी पर रहता है। वह भी आदत से मजबूर है।
फरदीन के दो शौक हैं- जुआँ और लड़कियाँ। उसका जीवन-यापन जुएँ की बदौलत होता है। इन तीनों की जिंदगी में उस समय बदलाव आ जाता है जब एक छोटी-सी बच्ची इनके साथ परिस्थितिवश शामिल हो जाती है।
छोटे बच्चों के बारे में इन्हें कोई जानकारी नहीं रहती। धीरे-धीरे वे सीख जाते हैं और उस बच्ची से पिता की तरह प्यार करने लगते हैं।
विद्या बालन एक ऐसी लड़की है जिसे अपने सपनों के राजकुमार का इंतजार है, लेकिन उसका दिल किसी ने तोड़ दिया और वह एंग्री यंग वूमन बन गई है।
फिल्म में ढेर सारे ऐसे घटनाक्रम हैं जो दर्शकों को हँसाएँगे। फिल्म में कितनी मौज-मस्ती और हास्य हैं इसके लिए आपको फिल्म देखना पड़ेगी।

(स्रोत - वेबदुनिया)

No comments: