Showing posts with label BOLLYWOOD NEWS.. Show all posts
Showing posts with label BOLLYWOOD NEWS.. Show all posts

Friday, December 7, 2007

मि. व्हाइट मि. ब्लैक

निर्माता : बिपिन शाह निर्देशक : दीपक शिवदासानी संगीत : जतिन पंडित, ललित पंडित, तौसिफ अख्तर कलाकार : सुनील शेट्टी, अरशद वारसी, संध्या मृदुल, अनिष्का खोसला
IFM
हास्य के साथ अपराध के तत्व मिलाकर मि.व्हाइट मि.ब्लैक की कहानी लिखी गई है। गोपी (सुनील शेट्टी) गोवा आ पहुँचता है अपने दोस्त किशन (अरशद वारसी) की तलाश में। इस तलाशी की वजह है गोपी के पिता, जो मरते समय गोपी को कहते हैं कि जमीन का एक छोटा-सा टुकड़ा किशन को देना है। गोपी ठहरा आज्ञाकारी बेटा। किशन चलता-पुर्जा किस्म का आदमी है। लोगों को बेवकूफ बनाकर वह पैसे कमाता है। इसमें उसे सहयोग देता है बाबू (अतुल काले)। किशन यह बात अनुराधा (रश्मि निगम) से छुपाकर रखता है। वह जब इस बारे में पूछती है तो वह कह देता है ‍कि यह घटिया काम वह नहीं बल्कि उसका हमशक्ल भाई हरी करता है। किशन को गोपी ढूँढ निकालता है, लेकिन किशन जमीन के उस छोटे से टुकड़े के लिए होशियारपुर नहीं जाना चाहता। गोपी भी ठान लेता है कि वह किशन को लेकर ही जाएगा और अपने पिता की इच्छा पूरी करेगा। किशन, गोपी से बचकर भागता रहता है। किशन को पकड़ने में गोपी की मदद केजी रिसोर्ट के मालिक की बेटी तान्या (अनिष्का खोसला) करती है।
IFM
कहानी में मोड़ तब आता है जब पता चलता है कि तीन खूबसूरत लड़कियों ने मूल्यवान हीरे चुरा लिए हैं। उन तीनों लड़कियों के केजी रिसोर्ट में छिपे होने की खबर आती है। किशन को पैसा कमाने का मौका मिल जाता है। वह वहाँ पहुँचता है। उसके पीछे-पीछे गोपी और तान्या भी वहाँ पहुँचते हैं। सभी के वहाँ पहुँचने पर विचित्र परिस्थितियाँ पैदा होती हैं। गोपी अपने आपको उस गैंग का हिस्सा पाता है। कैसे हुआ ये सब? किसे मिलेंगे हीरे? क्या किशन को गोपी होशियारपुर ले जा पाएगा? उस जमीन में क्या राज छिपा हुआ है? सारे सवालों के जवाब मिलेंगे ‘मि.व्हाइट मि. ब्लैक’ में।

Saturday, October 13, 2007

लागा चुनरी में दाग : एक महिला की यात्रा

समय ताम्रकर

निर्माता : आदित्य चोपड़ा
निर्देशक : प्रदीप सरकार
संगीत : शांतनु मोइत्रा
गीत : स्वानं‍द किरकिरे
कलाकार : रानी मुखर्जी, कोंकणा सेन शर्मा, जया बच्चन, अभिषेक बच्चन, कुणाल कपूर, अनुपम खेर, हेमा मालिनी, टीनू आनंद
रेटिंग : 3/5

Rani-Abhishek

       प्रदीप सरकार द्वारा निर्देशित ‘लागा चुनरी में दाग’ एक नारी के त्याग और समर्पण की कहानी पर आधारित फिल्म हैं। पेंशन से मोहताज पिता (अनुपम खेर)। उसकी दो बेटियाँ बड़की (रानी मुखर्जी) और छुटकी (कोंकणा सेन शर्मा)। माँ (जया बच्चन) रात-रात भर कपड़े सिलकर किसी तरह पैसा कमा रही है, लेकिन खर्चा ज्यादा है।
          

     पिता को लगता है ‍कि यदि उनका बेटा होता तो शायद उन्हें यह दिन नहीं देखना पड़ता। बड़की को यह बात बुरी लगती है। वह बनारस से मुंबई जाने का फैसला करती है। दसवीं पास बड़की को कोई नौकरी नहीं मिलती।
हारकर वह अपने जिस्म का सौदा कर अपने परिवार की जरूरतों को पूरा करती है। बड़की से अब वह नताशा बन गई है। परिवार में बड़की की माँ को छोड़कर सब इस बात से अनभिज्ञ है। छुटकी पढ़ाई पूरी करने के बाद नौकरी करने के लिए मुंबई आती है और बड़की का राज खुल जाता है। थोड़े से उतार-चढ़ाव के बाद सुखद अंत के साथ फिल्म समाप्त होती है।
इस तरह की कहानी पर कई फिल्में बन चुकी हैं। आगे क्या होने वाला है इसका अनुमान लगाना दर्शक के कोई मुश्किल काम नहीं है। कहानी की सबसे कमजोर कड़ी है रानी मुखर्जी का अचानक वेश्या बन जाना। क्या संघर्षों से घबराकर इस तरह का रास्ता अपनाना चाहिए? उसके सामने इतने मुश्किल हालात भी नहीं थे कि उसे इस तरह का कदम उठाना पड़े।
कई लोगों को बड़की की माँ का स्वार्थीपन भी अखर सकता है। बड़की मुंबई में असफल होकर वापस बनारस आना चाहती है। वह अपनी माँ को यह भी बताती है कि यहाँ उसे घिनौना काम भी करना पड़ सकता है, लेकिन उसकी माँ की खुदगर्जी आड़े आ जाती है। उन परिस्थितियों में उसके लिए पैसा ज्यादा महत्वपूर्ण हो जाता है। हालांकि यह दिखाया गया है कि उस समय बड़की की माँ परेशान रहती है, लेकिन इतनी बड़ी बात को वह यह कहकर नहीं टाल सकती कि बेटी अब तुम सयानी हो गई हो, यह निर्णय तुम करो।
कहानी चिर-परिचित जरूर है, लेकिन परदे पर इसे बेहद खूबसूरती के साथ प्रदीप सरकार ने पेश किया है। छोटी-छोटी घटनाओं के जरिये उन्होंने चरित्रों को बखूबी उभारा है। उनके द्वारा फिल्माए गए कुछ दृश्य दिल को छू जाते हैं। उम्दा प्रस्तुति के कारण फिल्म दर्शक को बांधकर रखती है। विवान और छुटकी की नोकझोक के जरिये आधुनिक भारतीय महिला की अच्छी व्याख्या की गई है।


     रेखा निगम द्वारा लिखे संवाद चरि‍त्र को धार प्रदान करते हैं। जब बड़की के वेश्या होने का पता छुटकी को लगता है तो वह ग्लानि से भरकर कहती है कि हम तुम्हारी चिता से अपना चूल्हा जला रहे थे।

Rani-Konkana

   पूरी फिल्म रानी मुखर्जी के इर्दगिर्द घूमती है। रानी का अभिनय शानदार है। उनकी आँखों के जरिये ही चरित्र की सारी मनोस्थिति बयां हो जाती है। कोंकणा सेन तो नैसर्गिक अभिनेत्री है, लगता ही नहीं कि वो अभिनय कर रही है। अभिषेक बच्चन का रोल छोटा है, जो शायद उन्होंने संबंधों की खातिर अभिनीत किया है।
कुणाल कपूर थोड़े नर्वस लगे। जया बच्चन ने अपने चरित्र की सारी बारीकियों को समझकर अच्छी तरह से पेश किया है। हेमा मालिनी और कामिनी कौशल जैसी पुरानी नायिकाओं को देखना भी अच्छा लगता है। अनुपम खेर, सुशांत सिंह और टीनू आनंद ने भी अपना काम ठीक तरीके से किया है।
शांतनु मोइत्रा का संगीत सुनने लायक है। स्वानंद किरकिरे ने उम्दा बोल लिखे हैं। ‘हम तो ऐसे हैं भइया’ सबसे बेहतर गीत है। इस गीत का फिल्मांकन भी उम्दा है। सुशील राजपाल ने बनारस को बेहतरीन तरीके से फिल्माया है। फिल्म की प्रत्येक फ्रेम खूबसूरत है। फिल्म साफ-सुथरी है और पारिवारिक दर्शकों को ध्यान में रखकर बनाई गई है। उम्दा प्रस्तुतिकरण और शानदार अभिनय के कारण इस फिल्म को देखा जा सकता है।

(स्रोत - वेबदुनिया)

पहचान-पर्ची: लागा चुनरी में दाग

Wednesday, October 10, 2007

द ग्रेट इंडियन बटरफ्लाय

‘मुसाफिर’ और ‘जिंदा’ जैसी कमर्शियल फिल्म बनाने वाले संजय गुप्ता अब नए अंदाज में फिल्म बनाने लगे हैं। उनके द्वारा निर्मित और सार्थक दासगुप्ता द्वारा निर्देशित फिल्म ‘द ग्रेट इंडियन बटरफ्लाय’ को इंडो-अमेरिका आर्ट काउंसिल फिल्म फेस्टिवल के लिए चयनित‍ किया गया है। यह समारोह न्यूयार्क में 7 से 11 नवंबर को होगा।
       संजय अब इस तरह की फिल्मों का निर्माण करना चाहते हैं और इसके लिए नये लोगों को मौका भी दे रहे हैं। इस फिल्म के निर्देशक सार्थक अपनी अच्छी खासी नौकरी को छोड़कर बॉलीवुड में किस्मत आजमाने चले आए। उनकी इस फिल्म में आमिर बशीर, संध्या मृदुल और बैरी जॉन ने प्रमुख भूमिकाएँ निभाई हैं।

(स्रोत - वेबदुनिया)

Tuesday, October 9, 2007

एक समय में एक फिल्म

Vidya

        विद्या बालन उन नायिकाओं में से नहीं है, जो ज्यादा से ज्यादा फिल्में हथियाने की कोशिश में लगी रहती है। विद्या ने कम से कम फिल्म करने का फैसला किया है, ताकि वह अपने अभिनय पर, अपने किरदार पर ज्यादा से ज्यादा ध्यान दे सकें।
विद्या कोशिश करेगी कि एक समय में वह केवल एक फिल्म करें। ‘भूलभुलैया’ विद्या की शीघ्र प्रदर्शित होने वाली फिल्म है। ‘हल्ला बोल’ का वह सारा काम कर चुकी है।
विद्या ने यह निर्णय लेकर दर्शा दिया है कि उसे अपनी प्रतिभा पर पूरा भरोसा है और वह किसी भी तरह की असुरक्षा भावना से ग्रस्त नहीं है।

(स्रोत - वेबदुनिया)

 

 

रानी को राजा की तलाश

पिछले दिनों रानी मुखर्जी फिल्मों के बजाय अन्य कारणों से चर्चित रही। चाहे ‘लागा चुनरी में दाग’ की बनारस की शूटिंग का मामला हो या फिर आदित्य चोपड़ा से शादी की बात हों।
रानी के मुताबिक बनारस में शूटिंग के दौरान सुरक्षा अधिकारी उसके निजी नहीं थे। उन्होंने लोगों के साथ गलत व्यवहार किया और मीडिया ने यह कहकर प्रचारित किया कि वे रानी के गार्ड थे। फिर भी रानी ने माफी मांगी। जहाँ तक आदित्य चोपड़ा से शादी की बात है तो वह इसे कोरी बकवास मानती है।
अगले एक महीने के अंदर रानी की ‘लागा चुनरी में दाग’ और ‘साँवरिया’ जैसी प्रमुख फिल्में प्रदर्शित होने जा रही हैं। दोनों फिल्मों से रानी को बेहद उम्मीद है।

लागा चुनरी में दाग

Rani

’लागा चुनरी में दाग’ के रूप में एक अरसे बाद नारी प्रधान फिल्म आ रही है। प्रदीप सरकार द्वारा निर्देशित इस दो घंटे बीस मि‍नट की फिल्म में रानी का किरदार बेहद सशक्त है। इस फिल्म में रानी बड़की नामक लड़की बनी है।
फिल्म में दिखाया गया है कि परिवार के बड़े बच्चे को किस तरह के दबाव का सामना करना पड़ता है, खासकर अगर वह लड़की हों। रानी अपने परिवार की खुशियों के लिए सब कुछ त्याग देती है।
रानी को इस फिल्म में अपने अभिनय के जौहर दिखाने का भरपूर अवसर मिला है और इसका सारा श्रेय वह प्रदीप सरकार को देती है। फिल्म में उसे तीन अलग-अलग लुक्स के साथ दिखाया गया है।

Rani

साँवरिया
देखा जाए तो ’साँवरिया’ रणबीर कपूर और सोनम कपूर के लिए महत्वपूर्ण फिल्म है, लेकिन रानी भी इस फिल्म का अहम‍ हिस्सा है। ‘ब्लैक’ में संजय लीला भंसाली रानी के अभिनय से इतने प्रभावित हुए थे कि उन्होंने कहा था कि वे रानी के बिना फिल्म बनाने की सोच भी नहीं सकते।
संजय लीला भंसाली जैसे निर्देशक को रानी मना नहीं कर सकती और उन्होंने दोस्ती की खातिर इस फिल्म में काम किया है। रानी का कहना है कि रणबीर और सोनम ने इस फिल्म के लिए खूब मेहनत की है।

सही व्यक्ति की तलाश
मीडिया ने भले ही रानी की शादी करवा दी हो, लेकिन रानी का कहना है कि यह कुछ लोगों के दिमाग की उपज है। वह जब भी शादी करेगी सभी को बता करेगी। शादी करना कोई अपराध नहीं है, इसलिए वह अपनी शादी को कभी नहीं छिपाएगी। फिलहाल वह सही व्यक्ति की तलाश में है।

 

(स्रोत-वेबदुनिया)

Tuesday, October 2, 2007

"ढोल" की पोल

निर्माता : परसेप्ट पिक्चर कंपनी
निर्देशक : प्रियदर्शन
संगीत : प्रीतम चक्रवर्ती
कलाकार : तुषार कपूर, तनुश्री दत्ता, शरमन जोशी, कुणाल खेमू, राजपाल यादव, ओमपुरी, पायल रोहतगी, अरबाज खान, असरानी
रेटिंग : 2/5

Dhol

           आजकल बॉलीवुड में एक नया ट्रेंड चल पड़ा है। बजाय एक हिट हीरो के उसके आधे दाम में तीन-चार फ्लॉप नायकों को लो और कॉमेडी फिल्म बना डालो। मस्ती, धमाल, गोलमाल इसी श्रेणी की फिल्में हैं। कुणाल खेमू या तुषार कपूर को दर्शक अकेले नायक के रूप में तीन घंटे नहीं झेल सकते हैं, इसलिए तीन-चार नायकों की भीड़ जमा कर ली जाती है।
‘ढोल’ में भी शरमन, तुषार, कुणाल जैसे फ्लॉप नायकों की भीड़ है। इनके साथ राजपाल यादव भी है। बेशक राजपाल ने सबसे अच्छा काम किया है, लेकिन इन नौजवानों के बीच वे बूढ़े लगते हैं। तनुश्री दत्ता को पटाने की उनकी हरकत बचकानी लगती है।


          ‘ढोल’ देखने की वजह ये फ्लॉप नायक नहीं बल्कि प्रियदर्शन हैं। दर्शक उनका नाम देखकर ही टिकट खरीदता है, लेकिन प्रियदर्शन भी रामगोपाल वर्मा की राह पर चल रहे हैं। उन्होंने भी रामू की तरह फिल्म बनाने की फैक्टरी खोल ली है और क्वालिटी के बजाय क्वांटिटी पर ध्यान देने का असर प्रोडक्ट (फिल्म) पर पड़ने लगा है।
प्रियदर्शन की पुरानी हास्य फिल्मों की तुलना ‘ढोल’ से की जाए तो यह फिल्म बेहद कमजोर लगती है। अमीर लड़की, चार लफंगे टाइप लड़के, अमीर बनने के लिए अमीर लड़की को पटाना और साथ में अपराध का एक पेंच दर्शक सैकड़ों बार परदे पर देख चुके हैं। ‘ढोल’ में भी वही सब नजर आता है।
प्रियदर्शन ने हमेशा परिस्थितिवश पैदा हुए हास्य के जरिये हँसाने की कोशिश की है, लेकिन ‘ढोल’ में मामला संवाद पर आ टिका है। संवादों के बल पर आधा घंटा हँसा जा सकता है, लेकिन बाद में ऐसा लगता है कि बेमतलब हँसाने की कोशिश की जा रही है। बिना सिचुएशन के संवाद भी कोई मायने नहीं रखते हैं।
धागे से भी पतली कहानी को ढाई घंटे तक खींचा गया है। मध्यांतर तक तो कहानी आगे ही नहीं बढ़ती। केवल बेमलतब के दृश्यों और संवादों के माध्यम से दर्शकों को बाँधने की कोशिश की गई है। मध्यांतर के बाद इस कमजोर कहानी को आगे बढ़ाया गया है। फिल्म में कुछ दृश्य ऐसे हैं जो दर्शकों को हँसने पर मजबूर करते हैं, लेकिन इनकी संख्या बहुत कम है।
प्रियदर्शन की फिल्मों का अंत कैसा होता है, ये कोई भी बता सकता है। सभी पात्र अंत में इकट्ठे होते हैं और उनके बीच भागमभाग या मारपीट होती है। ‘ढोल’ में भी यही नजारा देखने को मिलता है।
राजपाल यादव को निर्देशक ने सबसे ज्यादा फुटेज दिया है। उनका अभिनय भी अच्छा है, लेकिन वे टाइप्ड होते जा रहे हैं। शरमन जोशी का और अच्छा उपयोग हो सकता था। कुणाल खेमू में आत्मविश्वास नजर आता है। तुषार की अभिनय क्षमता सीमित है।
तनुश्री को अकेली नायिका होने के बावजूद ज्यादा सीन नहीं मिले हैं। उनके ग्लैमर का भी उपयोग नहीं किया गया है। ओमपुरी जैसे कलाकार को इस तरह की महत्वहीन भूमिकाएँ नहीं करना चाहिए। असरानी और अरबाज ने जगह भरने का काम किया है।

Dhol

             गानों में ‘ढोल बजा के’ अच्छा है। अन्य गीत भूलने लायक हैं। संवाद द्विअर्थी नहीं हैं, लेकिन उनका स्तर कादर खान नुमा है। मवाली लोग इस तरह के संवाद बोले वहाँ तक तो ठीक है, लेकिन ओमपुरी और तनुश्री को फिल्म में सभ्य दिखाया गया है। उनके मुँह से इस तरह के संवाद सुनना अखरता है।
फिल्म का संपादन बेहद ढीला-ढाला है। फिल्म को आधा घंटा छोटा किया जाना चाहिए। तनुश्री और पायल को मुरली द्वारा ढूँढने वाला दृश्य बेहद लंबा है। प्रियदर्शन को दोहराव से बचना चाहिए और कुछ नया सोचना चाहिए, वरना उनका हश्र भी रामगोपाल वर्मा की तरह हो सकता है।

 

 Source : webduniya

Monday, October 1, 2007

भागती हुई ‘गो’

निर्माता : रामगोपाल वर्मा
निर्देशक : मनीष श्रीवास्तव
संगीत : प्रसन्ना शेखर, स्नेहा खानवलकर, अमर मोहिले, डीजे अकील
कलाकार : गौतम, निशा कोठारी, राजपाल यादव, केके मेनन, गोविंद नामदेव

Gautam - Nisha

                 रामगोपाल वर्मा के लिए फिल्म बनाना किसी उत्पाद बनाने के समान है। उनकी फिल्में ‍लगातार आती रहती हैं। अब वे ‘गो’ लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म के वे निर्माता हैं और निर्देशन का जिम्मा उन्होंने मनीष श्रीवास्तव को सौंपा है। रामू की पसंदीदा नायिका निशा कोठारी नायिका बनी हैं और उनके साथ नए हीरो गौतम को प्रस्तुत किया जा रहा है।
मध्यमवर्गीय परिवार में जन्मा अभय नरूला (गौतम) अपने माता-पिता की एकमात्र संतान है। आत्मविश्वास से भरे अभय को इस बात का पक्का यकीन है कि कैसी भी परिस्थिति हो, वो उनसे निपटने में सक्षम है। हमेशा मुस्कराने वाले अभय को रिश्तों में मजबूती पसंद है।
वसुंधरा दवे (निशा कोठारी) अभय के पड़ोस में रहने वाली लड़की है। वह भी एक मध्यमवर्गीय परिवार से है। वसुंधरा बेहद सीधी-सादी और रोमांटिक स्वभाव वाली लड़की है। वह हमेशा चॉकलेट और फूलों की दुनिया में खोई रहती है। अभय उसे अकसर छेड़ता रहता है, लेकिन इस बात का बुरा उसने कभी नहीं माना।
अभय और वसुंधरा के बीच प्यार है और वे अपने अरमानों को पूरा करने के लिए घर से भाग जाते हैं। उन दोनों को पता नहीं रहता कि इस राह में अलग-अलग किस्म के चरित्रों का सामना उन्हें करना पड़ेगा।
राज्य का मुख्यमंत्री अपने मंत्री की हत्या करवा देता है। अभय और वसुंधरा का पाला उस मंत्री की लाश से पड़ता है और मुसीबतें शुरू हो जाती हैं। इनके पीछे पुलिस के साथ मुख्यमंत्री के गुंडे भी लग जाते हैं।
भागते-भागते कई किस्म के लोग इनसे टकराते हैं और ये फँसते चले जाते हैं। इन झमेलों में से वे किस प्रकार निकलते हैं, इसे फिल्म में रोमांचक ढंग से दिखाया गया है। शुरूआत से तेज गति से भागती हुई ‘गो’ दर्शकों को पसंद आएगी, ऐसा इस फिल्म से जुड़े लोगों का मानना है।

Spices of Glamour World

Wednesday, September 26, 2007

‘तूनपुर का सुपर हीरो’ - एक और थ्री-डी एनिमेशन फिल्म

Ajay

‘यू, मी और हम’ में साथ काम कर रहे अजय देवगन और काजोल अब एक थ्री-डी एनिमेशन फिल्म ‘तूनपुर का सुपर हीरो’ में भी साथ नजर आएँगे। इस फिल्म का निर्देशन किरीट खुराना करने वाले हैं। इसमें दिखाया गया है कि एक फिल्मी हीरो अचानक कार्टूनों की दुनिया में पहुँच जाता है और फिर उसके साथ दिलचस्प घटनाक्रम घटित होते हैं। अजय देवगन इसमें अजय देवगन की ही भूमिका निभा रहे हैं।

(स्रोत - वेबदुनिया)

(स्रोत : वेबदुनिया)

Friday, September 21, 2007

12 वर्ष के बच्चे बने जॉन - Spices of Glamour World

 

John

      स्मोकिंग के खिलाफ निर्देशक अनुराग कश्यप ‘नो स्मोकिंग’ बना रहे हैं। इसमें जॉन अब्राहम और रणवीर शौरी प्रमुख भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म की कहानी में एक दृश्य ऐसा भी है, जिसमें उनकी उम्र 12 वर्ष के आसपास है और वे सिगरेट पी रहे हैं।


       खबर है कि अनुराग ने बजाय बारह वर्ष के कलाकारों को लेने के जॉन और रणवीर पर ही यह सीन फिल्माने का निश्चय किया। जॉन और रणवीर को तो विश्वास ही नहीं हुआ कि अनुराग उनको बारह वर्ष का बनाने जा रहे हैं। अनुराग ने दोनों को बनियान और हाफ पैंट पहनाया और यह शॉट लिया। जॉन और रणवीर 12 वर्ष के बच्चे के रूप में कैसे लगेंगे, इसके लिए फिल्म देखना पड़ेगी।

Spices of Glamour World

डार्लिङ - २००७ (Hindi Film) - डाउनलोड

निर्माता : रामगोपाल वर्मा, भूषण कुमार
निर्देशक : रामगोपाल वर्मा
संगीत : हिमेश रेशमिया
कलाकार : फरदीन खान, ईशा देओल, ईशा कोप्पिकर

Tuesday, September 18, 2007

बिपाशा भी चली हॉलीवुड

bogatisaroj : bips

                 लगता है कि आने वाले दिनों में हॉलीवुड की फिल्मों में भारतीय सितारे ही दिखाई देंगे। अधिकांश कलाकार इन दिनों हॉलीवुड को महत्व दे रहे हैं। भारतीय अभिनेत्रियों ने हॉलीवुड में अपने-अपने मैनेजर नियुक्त कर दिए हैं, जो उनके लिए फिल्म ढूँढने का काम कर रहे हैं।

Bipasha

 


                   दुनिया के सात आश्चर्य घोषित करने के लिए बिपाशा बसु कुछ महीनों पूर्व लिस्बन गई थी। बिपाशा ने वहाँ उपस्थित लोगों का ध्यान आकर्षित किया था। हॉलीवुड की फिल्मों में काम करने की चाह बिपाशा को भी है। बिपाशा ने भी अपना एक इंटरनेशनल मैनेजर नियुक्त किया है।
खबर है कि उस मैनेजर के जरिये बिपाशा को दो‍ फिल्में मिली हैं और एक फिल्म के लिए बात चली रही है। बिपाशा ने इस मामले में चुप्पी साध रखी है क्योंकि अभी अनुबंध नहीं हुआ है। बिपाशा को हॉलीवुड में भारत की सोफिया लॉरेन कहकर प्रचारित किया जा रहा है।

(स्रोत - वेबदुनिया)

बॉबी बनेंगे बिहारी

- समय ताम्रकर

Bobby_Deol        बॉबी देओल की भले ही फिल्में नहीं चल रही हो, लेकिन वे डिमांड में लगातार बने हुए हैं। इन दिनों वे उत्साह से भरे हुए हैं। उन्हें पहली बार ऐसी फिल्म मिली है जो यथार्थ के करीब है। फिल्म का नाम है ‘सहर’ और इसके निर्देशक है कबीर कौशिक। इसमें बॉबी के साथ अरशद वारसी भी हैं।
अभी तक बॉबी लार्जर देन लाइफ या मसाला फिल्मों के नायक की भूमिका निभाते आए हैं। ‘सहर’ में वे एक बिहारी बने हैं जो अपने जीवन-यापन के लिए मुंबई आता है। अब हँसिए मत कि बॉबी बिहारी के रूप में कैसे लगेंगे?

(स्रोत - वेबदुनिया)

Wednesday, September 12, 2007

बिपाशा पर आधारित मोबाइल गेम :)

Bipasha

बिपाशा बसु इतनी लोकप्रिय हो गई हैं कि उन पर आधारित मोबाइल गेम शीघ्र ही लांच होने जा रहा है। इस गेम का नाम होगा ‘बिपाशा बसु जेट स्की चैम्प’ और जल्द ही यह सभी नेटवर्क पर उपलब्ध होगा।
इस गेम के अलावा दो अन्य गेम्स पर भी काम चल रहा है। एक बाउलिंग पर आधारित है, जबकि दूसरे में बिपाशा अत्याधुनिक तकनीक से लैस राजकुमारी बनेंगी जो दुश्मनों से लड़ाई करेंगी। बिपाशा इससे बेहद खुश हैं। वे कहती हैं कि इन खेलों के माध्यम से मेरे प्रशंसकों को मेरा नया रूप देखने को मिलेगा।
बात खेल की निकली है तो बता दें कि बिपाशा की फुटबॉल पर आधारित फिल्म ‘गोल’ जल्दी ही प्रदर्शित होने वाली है। इस फिल्म का केन्द्रीय बिंदु फुटबॉल है। बिपाशा इसमें पाकिस्तानी लड़की बनी हैं।
‘इश्क है तुमसे’ के बाद यह दूसरा मौका है जब बिपाशा मुस्लिम लड़की का किरदार निभा रही हैं। इस फिल्म में बिपाशा के साथ उनके खासमखास जॉन अब्राहम हैं। बिपाशा के मुताबिक इस फिल्म में जॉन और वह बिलकुल ही अलग अंदाज में नजर आएँगे।

Monday, September 10, 2007

बाल गणेश : 3-डी एनिमेशन फिल्म

Bal Ganesh

फिल्मों और टीवी की दुनिया में स्पेशल इफेक्ट के लिए पंकज शर्मा एक जाना-पहचाना नाम है। पंकज ने बतौर सह-निर्माता और निर्देशक हाल ही में 3-डी एनिमेशन फिल्म ‘बाल गणेश’ पूरी की है। इस फिल्म को गणेश चतुर्थी पर प्रदर्शित किए जाने की योजना थी, लेकिन कुछ कारणों से अब इसे अक्टूबर में प्रदर्शित किया जाएगा।
पंकज का कहना है ‘’यह फिल्म मेरे 18 महीनों के कठोर परिश्रम का फल है। थ्री-डी इफेक्ट को बेहतर बनाने के लिए पोषाख और विग का उपयोग किया गया है। हम चाहते तो सस्ते टू-डी स्केचों का उपयोग कर सकते थे, लेकिन इससे हॉलीवुड में बनने वाली एनिमेशन फिल्मों का मुकाबला नहीं किया जा सकता था। फिल्म में खूब एक्शन है और सात गाने भी हैं। यह फिल्म बच्चे और वयस्क दोनों को ध्यान में रखकर बनाई गई है।

(स्रोत - वेबदुनिया)

Saturday, September 8, 2007

दिमाग मत लगाओ, पॉपकार्न खाओ, फिल्म देखो और भूल जाओ।

Dhamaal

         इंद्र कुमार कभी भी महान फिल्म बनाने का दावा नहीं करते। उन्हें अपनी सीमाओं का अच्छी तरह से ज्ञान है और वे उसी सीमा में रहकर बेहतर करने की कोशिश करते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य है कि सिनेमाघर में रुपए खर्च कर आए हुए दर्शक का पूरा पैसा वसूल हों।
उनके द्वारा रचा गया हास्य बहुत महान नहीं होता। हास्य फिल्म बनाने के लिए वे अकसर छोटे-छोटे चुटकुलों को श्रृंखलाबद्ध रूप में पेश करते हैं। सुनो, हँसो और भूल जाओ।  

                    ‘धमाल’ की वही कहानी है जो दो माह पूर्व प्रदर्शित फिल्म ‘जर्नी बॉम्बे टू गोवा’ की थी। लगता है कि दोनों फिल्मों के लेखक ने एक ही जगह से प्रेरणा ली है। वहीं मसखरों की फौज, खजाने को पाने की होड़ और बॉम्बे से गोवा की जर्नी, लेकिन ‘धमाल’ उस फिल्म के मुकाबले बेहतर हैं।........ पुरी कहाँनी यहाँ से पढिए ।

 

(साभार्:वेबदुनियाँ)

Tuesday, September 4, 2007

क्या ? शैफ-करिना ? ? - करीना-शाहिद में ब्रेकअप?

 

Kareena-Shahid

करीना कपूर और शाहिद कपूर के बीच पिछले दो-तीन वर्षों से बेहद प्यार है। साथ में जीने-मरने की दोनों ने कसमें खाई हैं। दोनों के परिवार वाले भी एक-दूसरे को बेहद पसंद करते हैं।
इन दिनों खबर आ रही है कि फिल्मी स्टाइल में सैफ ने दो प्यार करने वालों के बीच एंट्री ली और बेबो का दिल जीत लिया। ‘टशन’ फिल्म में सैफ और करीना काम कर रहे हैं और कहा जाता है कि दोनों एक-दूसरे के प्रति आकर्षित हो गए।
यूँ भी सैफ अली आशिक मिजाज व्यक्ति है। पत्नी अमृता सिंह को छोड़ने के बाद उनका दिल विलायती कन्या रोजा पर आ गया। रोजा ने जब सैफ का साथ छोड़ा तो उनका नाम बिपाशा से जुड़ा और अब करीना के साथ। बात में कितनी सचाई है इसके लिए थोड़ा इंतजार करना होगा।

 

(स्रोत - वेबदुनिया)

‘हे बेबी’ का सीक्वल?

 

- समय ताम्रकर

जैसे ही फिल्म हिट होती है उसका सीक्वल बनाने की होड़ मच जाती है। ‘हे बेबी’ हाल ही में प्रदर्शित हुई है। बॉक्स ऑफिस पर अभी तक उसका प्रदर्शन ठीकठाक रहा है। खबर है कि निर्माता साजिद नाडियाडवाला और निर्देशक साजिद खान इस फिल्म का रीमेक बनाने जा रहे हैं और उन्होंने पटकथा पर काम भी शुरू कर दिया है। इसमें पूरी स्टारकास्ट वहीं की वहीं रहेगी, केवल बेबी गर्ल अब सात वर्ष का दिखाई देगी। हालाँकि अभी तक कोई अधिकृत घोषणा नहीं की गई है।

(स्रोत - वेबदुनिया)

 

पहचान-पर्ची: bolLYWOOD MOVIE, bollywood news

Saturday, September 1, 2007

सलमान रिहा : मुंबई पहुँचे

                बहुचर्चित चिंकारा शिकार प्रकरण में 25 अगस्त से यहाँ केन्द्रीय कारागार में बंद फिल्म अभिनेता सलमान खान को राजस्थान उच्च न्यायालय से जमानत मिलने के बाद शुक्रवार शाम जेल से रिहा कर दिया गया। करीब नौ बजे सलमान मुंबई पहुँच गए।


       उच्च न्यायालय के न्यायाधीश एचआर पँवार ने आज तीन घंटे की सुनवाई के बाद सलमान की पुनरीक्षण याचिका को मंजूर कर उसे जमानत पर रिहा करने के आदेश दिए। यह आदेश मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रवि शर्मा की अदालत में आने पर जमानत लेने संबंधी कार्यवाही पूरी की गई और इसके बाद शर्मा ने सलमान की रिहाई के आदेश जारी किए।


मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा करीब शाम पाँच बजे दिए आदेश की प्रतिलिपि जेल प्रशासन के पास ले जाने पर कागजी कार्यवाही की गई और करीब 5 बजकर 56 मिनट पर उन्हें जेल से रिहा कर दिया गया।
सलमान के जेल जाने के बाद 26 व 27 अगस्त को जोधपुर आए उसके माता-पिता, भाई-बहनें यहीं पर सलमान की रिहाई का इंतजार कर रहे थे। जेल से सलमान की रिहाई के समय उनके वकील दीपेश मेहता ही आए थे और परिजन होटल में ही उसके आने का इंतजार कर रहे थे।


     प्रशंसकों का शुक्रिया अदा किया : जोधपुर से चार्टर विमान से उड़कर मुंबई पहुँचे सलमान करीब पौने दस बजे अपने घर पहुँचे। सलमान ने घर की बालकनी में आकर बाहर मौजूद हजारों प्रशंसकों का हाथ जोड़कर शुक्रिया अदा किया। बताया जाता है कि घर के बाहर प्रशंसकों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए उन्होंने मुख्य द्वार से घर में प्रवेश नहीं किया। घर में प्रवेश के लिए उन्हें दीवार फाँदनी पड़ी। कैटरीना को भी घर में घुसने के लिए छलाँग लगानी पड़ी।

(स्रोत - वेबदुनिया)

Wednesday, August 29, 2007

राइट ऑर राँग - UPCOMING

 

Sunny

        सनी देओल द्वारा अभिनीत और सुभाष घई द्वारा प्रस्तुत फिल्म ‘राइट ऑर राँग’ की शूटिंग शुरू होने जा रही है। इस फिल्म के निर्माता कृष्ण चौधरी और नीरज पाठक है। फिल्म के कलाकारों का चयन कर लिया गया है।
इसमें सनी के अलावा इरफान खान, कोंकणा सेन शर्मा, ईशा कोप्पिकर, किरण खेर और आर्यन वैद्य भी नजर आएँगे। फिल्म का लेखन और निर्देशन नीरज पाठक करेंगे। संगीत मोंटी शर्मा देंगे। मोंटी ‘सांवरिया’ में भी संगीत दे रहे हैं। 1 सितंबर से शूटिंग आरंभ होने वाली है। इस फिल्म को मुंबई और गोवा में फिल्माया जाएगा।

 

पहचान-पर्ची: boLLYWOOD MOVIE, bollywood news

Monday, August 27, 2007

अमिताभ की एक आँख नीली, दूसरी आँख भूरी

 

Amitabh

         रामगोपाल वर्मा ने ‘शोले’ से अपनी फिल्म ‘रामगोपाल वर्मा की आग’ को अलग दिखाने के लिए कुछ परिवर्तन किए हैं। गब्बर के किरदार में उन्होंने अमिताभ को लिया है और नाम दिया है बब्बन। इस बब्बन की एक खास बात है। इसकी दायीं आँख नीली और बायीं आँख भूरी है। अब ये मत सोचिए कि ऐसा कैसे हो सकता है। बब्बन को खूँखार दिखाना था, इसलिए रामू ने ऐसा कर दिया।

             इस गेटअप के लिए सबसे ज्यादा मेहनत करनी पड़ी अमिताभ को। अमिताभ के लिए डॉक्टर ने विशेष सॉफ्ट लेंस बनाए। अमिताभ ने कई बार इसका ट्रायल लिया और डॉक्टर की सहायता से बार-बार लेंस लगाकर देखे।
अमिताभ को जब भी ‍शूटिंग के लिए जाना होता तो वे डॉक्टर के क्लिनिक पहुँचकर लेंस लगवाते और फिर सेट पर पहुँचते। हालाँकि इस उम्र में यह सब करना कष्टदायी होता है, लेकिन अमिताभ जो ठान लेते हैं वे करके ही मानते हैं।

 

पहचान-पर्ची: bollyWOOD MOVIE, bollywood news