Monday, September 10, 2007

कैसे कहें - हिन्दी सिनेमा (२००७) - डाउनलोड

निर्देशक : मोहित हुसैन
संगीत : प्रीतम
कलाकार : राजवीर, नेहा जुल्का, अदिति गोवित्रिकर, मेघना मलिक

Rajveer&Neha

       ‘कैसे कहें’ कहानी है आदित्य (राजवीर) की, जो एक बैंक में काम करता है। आदित्य एक महत्वाकांक्षी युवक है और बेहतर भविष्य के लिए वह कठोर परिश्रम करता है।


      राधिका (नेहा जुल्का) एक टीवी पत्रकार है। राधिका को अपने सपने पूरे करने हैं। वह भी दिन-रात अपने काम में जुटी रहती है। स्टिंग ऑपरेशन के दौरान राधिका की मुलाकात आदित्य से होती है।


                धीरे-धीरे उनका परिचय बढ़ता है और वे एक-दूसरे को चाहने लगते हैं। उनमें प्यार जरूर है, लेकिन उनके लिए प्यार से कई ज्यादा महत्वपूर्ण करियर हैं। 

Kaisay Kahein

        दोनों अपने काम में इतने व्यस्त रहते हैं कि प्यार के लिए उनके पास समय ही नहीं रहता। महत्वाकांक्षाएँ उन पर हावी हो जाती हैं। फिर लड़ाई शुरू होती है करियर बनाम प्यार की। निर्देशक मोहित हुसैन ने नए कलाकारों को लेकर यह फिल्म बनाई है। उन्होंने आज के कामकाजी युवा जोड़ों की समस्या को अपनी कहानी का आधार बनाया है। 

- समय ताम्रकर

कैसे कहें - हिन्दी सिनेमा (२००७) - डाउनलोड  करने के लिए यह लिन्क उपयोग किजिए ।

भाग १ के लिए : यहाँ
भाग २ के लिए : यहाँ
भाग ३ के लिए : यहाँ  और
भाग ४ के लिए : यहाँ चट्का मारिए ।

 

No comments: