Saturday, February 9, 2008

शिल्पा और बाबा रामदेव में समानता

शिल्पा और बाबा रामदेव में समानता

Shilpa

IFM
शिल्पा शेट्टी और बाबा रामदेव में क्या समानता है? दोनों ही लोगों को योग का महत्व बताते हुए योगासन सिखाते हैं। एक तरह से दोनों एक-दूसरे के प्रतिद्वंद्वी है। शिल्पा की पिछले माह ही डीवीडी जारी हुई है, जिसके द्वारा योग सीखा जा सकता है। भारत में भी यह डीवीडी जल्द ही बिक्री के लिए उपलब्ध रहेगी।

बाबा रामदेव से शिल्पा की तुलना को शिल्पा के प्रचारक डेल भगवागर हँसी में उड़ा देते हैं। डेल के मुताबिक दोनों की तुलना बेमानी है। बाबा रामदेव के सामने शिल्पा एक बच्ची हैं। उनका कहना है कि शिल्पा बाबा रामदेव का कार्यक्रम देखती हैं और बाबा के शिविर में उनसे मिलने भी जाने वाली हैं।

फरवरी में प्रदर्शित होने वाली प्रमुख फिल्में

Rajpal-Neha

वर्ष के सबसे छोटे माह में इस बार पाँच शुक्रवार आ रहे हैं। इसके बावजूद सिने प्रेमियों को निराश होना पड़ेगा क्योंकि बेहद कमजोर फिल्में फरवरी में प्रदर्शित होने जा रही हैं। 'जोधा अकबर' इस माह में बड़े बजट की प्रदर्शित होने वाली एकमात्र फिल्म है।

1 फरवरी को 'रामा रामा क्या है ड्रामा' अंतत: प्रदर्शित होने जा रही है, जिसका प्रदर्शन पिछले कुछ दिनों से लगातार ‍टलता जा रहा था। इस फिल्म में पति-पत्नी के संबंधों को लेकर हास्य उत्पन्न किया गया है। नेहा धूपिया, अमृता अरोरा, राजपाल यादव और आशीष चौधरी ने इस फिल्म में प्रमुख भूमिका निभाई है।

Superstar

8 फरवरी को 'सुपरस्टार', 'मिथ्या', '5 खिलाड़ी' (डब), 'मस्तानी गर्ल्स' और 'मैं हूँ अंगरक्षक' (डब) जैसी फिल्मों के प्रदर्शन की घोषणा की गई है। रोहित जुगराज की 'सुपरस्टार' में कुणाल खेमू और तूलिप जोशी जैसे कलाकार हैं, जिन्हें किसी भी दृष्टि से सुपरस्टार नहीं कहा जा सकता। यह फिल्म एक संघर्षरत कलाकार के सुपरस्टार बनने की कहानी है।

'मिथ्या' का निर्देशन रजत कपूर ने किया है और इसमें नसीरूद्दीन शाह, नेहा धूपिया, रणवीर शौरी जैसे कलाकारों ने काम किया है। फिल्म एक खास दर्शक वर्ग को ध्यान में रखकर बनाई गई है।

15 फरवरी को उन दर्शकों का इंतजार खत्म होगा जो 'जोधा अकबर' देखना चाहते हैं। बड़े बजट की इस फिल्म में रितिक रोशन और ऐश्वर्या राय जैसे सितारे हैं। यह देखना रोचक होगा कि युवा पीढ़ी के दर्शक क्या इस फिल्म को पसंद करेंगे।

Ritik

आशुतोष गोवारीकर द्वारा निर्देशित इस फिल्म से बॉलीवुड को बहुत आशाएँ हैं। वैसे 'जोधा अकबर' के लिए मैदान साफ है और इसके आसपास कोई भी बड़ी फिल्म प्रदर्शित नहीं हो रही है। इस फिल्म के साथ एक-दो छोटे बजट की फिल्म प्रदर्शित हो सकती है।

22 और 29 फरवरी वाले सप्ताह पूरी तरह खाली है। इन दिनों मेहबूबा, खुदा के लिए और चल चला चल जैसी फिल्में प्रदर्शित होगी। बड़ी फिल्मों के नहीं आने से दर्शक सिनेमाघरों से दूर रहेंगे और सिनेमाघर वालों की परेशानी बढ़ेगी। फरवरी का महीना सिने प्रेमियों के लिए निराशाजनक है।

Sunday, December 9, 2007

हैलो : वन नाइट एट कॉल सेंटर

निर्माता-निर्देशक : अतुल ‍अग्निहोत्री
संगीत : सलीम-सुलैमान, साजिद-वाजिद
कलाकार : सोहेल खान, ईशा कोप्पिकर, शरमन जोशी, गुल पनाग, अमृता अरोरा, सलमान खान (विशेष भूमिका), कैटरीना कैफ (विशेष भूमिका)

Isha
PR
चेतन भगत के उपन्यास 'वन नाइट @ द कॉल सेंटर' को आधार बनाकर अतुल अ ग्निहोत्री 'हैलो' नामक फिल्म बना रहे हैं। जैसा कि नाम से जाहिर है, 'हैलो' कॉल सेंटर पर एक रात में घटी घटनाओं पर आधारित फिल्म है।

चूँकि अतुल अग्निहोत्री ने सलमान की बहन से शादी की है, इसलिए इस फिल्म में खान परिवार के कलाकार मौजूद हैं। सलमान और कैटरीना विशेष भूमिकाओं में नजर आएँगे। अतुल इस फिल्म के पूर्व एक फ्लॉप फिल्म बना चुके हैं।

फिल्म में कॉल सेंटर में काम करने वालों की मानसिक हालात, रिश्ते, दु:ख, परिवार से दूर रहने का दर्द, प्यार, महत्वाकांक्षाएँ, काम का दबाव और खुशियों को दिखाया जाएगा।

हर चरित्र की अपनी मजबूरियाँ और इच्छाएँ हैं। काम में वे इतना व्यस्त रहते हैं कि उनके पास अपने लिए समय नहीं रहता। रात में यहाँ काम करने वाले कर्मचारी दिन में अलग काम करते हैं।
(स्रोत - वेबदुनिया)

Akshay Rocks In "WELCOME" Video

IndiaGlitz [Friday, December 07, 2007]

After the super success of 'Hare Rama Hare Krishna' in 'Bhool Bhulaiyaa', Akshay Kumar rocks again in the title track music video of 'Welcome'. Looks like its another blockbuster music video starring Akshay, a precursor to his consecutive hits from Namastey London, Heyy Baby,& Bhool Bhulaiyaa this year.

The mobster special video has been done with a very stylized look with mind blowing special effects. 'Welcome' will be Akshay's last comedy of the year. Welcome , being touted as the biggest release of Eid and Christmas, marks the return of the Akshay-Katrina pairing for a third time, besides assembling the biggest ensemble cast comprising Paresh Rawal , Anil Kapoor , Feroz Khan , Nana Patekar & Mallika Sherawat under one roof. 

Ask Akshay about his reign at the box-office this year and Welcome and he smiles, "I'm happy that the three comedies I did this year had the box-office laughing. Welcome is the king of them all! It's a laugh-riot from the word go and I hope everyone enjoys it during the festive season as it is my last major comedy of 2007!" 